बाल दिवस पर हिंदी निबंध | Children's Day Essay in Hindi

 

 बाल दिवस पर हिंदी निबंध | Children's Day Essay in Hindi


नमस्कार  दोस्तों आज हम बाल दिवस इस विषय पर हिंदी निबंध जानेंगे। हमारे देश में हर साल १४ नवंबर का दिन 'बालदिवस' के रूप में मनाया जाता है।१४ नवंबर हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। नेहरूजी को बच्चों से बड़ा प्रेम था। 


बच्चे भी उनको 'नेहरू चाचा' कहकर अपना प्रेम प्रकट करते थे। इसलिए उनका जन्मदिन बच्चों का अपना एक खास दिन बन गया है।इस दिन शालाओं में कई कार्यक्रम रखे जाते हैं। छोटे बच्चों को मिठाई और खिलौने बाँटे जाते हैं। चाचा नेहरू के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाती है। बच्चों द्वारा बनाए चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।


कई सामाजिक संस्थाएँ इस दिन बच्चों की प्रतियोगिताएँ रखती हैं। भाषण, खेल-कूद आदि स्पर्धाओं में बच्चे भाग लेते हैं। इनमें जीतनेवाले बच्चों को इनाम दिए जाते हैं। न जीतनेवाले बच्चों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार मिलते हैं।


हमारे देश में बहुत-से अनाथ आश्रम हैं। इनमें अनाथ और बेसहारा बच्चे पलते हैं। लोग बालदिवस के दिन इन बच्चों को खाना, कपड़ा, खिलौने और पढ़ाई-लिखाई का सामान भेंट में देते हैं । अपाहिज बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सरकार की ओर से इस दिन बाल-फिल्में दिखाई जाती हैं।


बालदिवस बच्चों का अपना त्यौहार बन गया है। आज के बच्चे ही भारत के भाग्यविधाता हैं। इसलिए बालदिवस के दिन बच्चों के विकास के लिए ठोस कार्यक्रम बनाने चाहिए और उन्हें लागू करना चाहिए। दोस्तों ये निबंध आपको कैसा लगा ये कमेंट करके जरूर बताइए ।