मेरा अच्छा दोस्त पर हिंदी निबंध | Essay on My Best Friend in Hindi Essay

 

मेरा अच्छा दोस्त पर हिंदी निबंध | Essay on My Best Friend in Hindi Essay


नमस्कार  दोस्तों आज हम मेरा अच्छा दोस्त इस विषय पर हिंदी निबंध जानेंगे।  एक सच्चा मित्र किसी भी व्यक्ति के आनन्द और आशा का स्रोत होता है। वह हमारी वास्तविक सम्पदा है। वह एक खुली पुस्तक की तरह होता है। वह कभी भी दिखावा नहीं करता। 


वह विनम्र और मर्यादित रहता है। वह कभी भी हमें गलत मार्ग नहीं दिखाता। कोई भी बात उसे स्पष्ट बोलने से रोक नहीं सकती। वह हर दृष्टि से आदर्श होता है। 


हेनरी ब्रुक एडम्स ने कहा है कि जीवन में एक मित्र का होना पर्याप्त है, दो बहुत होते हैं ओर तीन का होना असंभव है। ई.एम.फास्टर ने कहा है कि अगर मुझे अपने देश और अपने मित्र में से एक को धोखा देना है तो मैं हिम्मत के साथ कहूँगा कि मैं अपने देश को धोखा देता हूँ। उपरोक्त दोनों विचार एक अच्छे मित्र की आवश्यकता को गम्भीरता से इंगित करते हैं।


राम मेरा सबसे अच्छा मित्र है। उसके पिता डॉक्टर हैं। उसकी माँ अध्यापिका हैं। वे दोनों मुझसे भी अपने पुत्र की तरह स्नेह करते हैं। राम पढ़ाई में मेरी सहायता करता है। वह मेरे स्कूल की फीस देता है। जिसके बदले में मै उसे केवल अपना प्यार ही दे पाता हूँ।


राम अच्छी आदतों वाला लड़का है। वह सवेरे जल्दी उठता है और प्रतिदिन सैर के लिए जाता है। वह समय का बहुत पाबन्द है और हमेशा समय पर स्कूल पहुँचता है। वह अपने माता-पिता और अध्यापकों का आज्ञाकारी है। उसके अध्यापक उसे पसन्द करते हैं।


वह एक अच्छा खिलाड़ी है। खेल में वह नियमों को नहीं तोड़ता है। वह हमेशा साफ कपड़े पहनता है। उसके चेहरे पर सदा ही मुस्कान बनी रहती है। वह एक उत्कृष्ट वक्ता भी है। वह बहुत मधुर स्वभाव का है। 


वह अपने सहपाठियों से स्नेह करता है। मुझे अपने मित्र पर गर्व है। ईश्वर उसे लम्बी आयु दे। दोस्तों ये निबंध आपको कैसा लगा ये कमेंट करके जरूर बताइए ।