चिड़ियाघर की सैर पर निबंध | Essay on A Visit to Zoo in Hindi

 

चिड़ियाघर की सैर पर निबंध | Essay on A Visit to Zoo in Hindi

नमस्कार  दोस्तों आज हम  चिड़ियाघर की सैर इस विषय पर हिंदी निबंध जानेंगे। गाँव से मेरे दो मित्र आए हुए थे। हमारे शहर का चिड़ियाघर बहुत प्रसिद्ध है। रविवार को मैं अपने दोनों मित्रों को चिड़ियाघर दिखाने ले गया।


हमारे शहर के चिड़ियाघर का नाम 'जीजाबाई उद्यान' है। रविवार और छुट्टी के दिन यहाँ बच्चों के साथ बहुत-से लोग आते हैं। यहाँ अनेक जंगली जानवर, पक्षी तथा दूसरे कई जीव-जंतु हैं।


चिड़ियाघर में पहुँचकर सबसे पहले हम वहाँ के हाथियों को देखने के लिए गए। रमू नामक हाथी ने सँड़ उठाकर हमारा स्वागत किया। हमने उसे केले खिलाए। हिरनों के विभाग में हिरन मौज-मस्ती कर रहे थे। बारहसिंगो के दो जोड़े भी थे। 


जंगल के राजा शेर को हमने लोहे के पिंजरे में बंद देखा। बाघों का जोड़ा अपने पिंजरे में टहल रहा था। चीता अपने पिंजरे में सो रहा था। हमने वहाँ कंगारू, भालू, जेबा और जिराफ भी देखे। बंदरों के पिंजडे के बाहर काफी भीड़ थी। बंदर आते थे और लोगों से खाने की चीजें ले जाते थे। 


उनकी कलाबाजी लोगों का अच्छा मनोरंजन कर रही थी। चिडियाघर के तालाब में हमने गैंडे देखे। चिड़ियाघर में तरह-तरह के पक्षी भी थे। तोतों की कई जातियाँ थीं। कई रंगवाले पहाड़ी तोते बड़े सुंदर दीख रहे थे। सुनहरी चिडिया सबका मन मोह रही थी।


चिड़ियाघर के एक विभाग में हमने तरह-तरह के साँप देखे। नाग, अजगर, धामिन आदि साँप हमने पहली बार इतने निकट से देखे। देखते-ही-देखते चिड़ियाघर में दो-ढाई घंटे बीत गए। चिड़ियाघर की वह सैर मनोरंजक रही और ज्ञानवर्धक भी। सै दोस्तों ये निबंध आपको कैसा लगा ये कमेंट करके जरूर बताइए ।