खेलों का महत्त्व पर निबंध | Khel Ka Mahatva Par Nibandh

 

खेलों का महत्त्व पर निबंध | Khel Ka Mahatva Par Nibandh

नमस्कार  दोस्तों आज हम खेलों का महत्त्व इस विषय पर हिंदी निबंध जानेंगे। विद्यार्थी का मुख्य कर्तव्य पढ़ना और हर परीक्षा में सफल होना है। इसके लिए स्वस्थ दिमाग की जरूरत है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। इसलिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। 


स्वस्थ रहने के लिए खेल-कूद बहुत उपयोगी है। खेल बालकों के लिए सबसे अच्छी कसरत है। फुटबाल, क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, कबड्डी आदि मैदानी खेलों से पूरे शरीर को व्यायाम मिल जाता है। इससे शरीर का अच्छा विकास होता है। 


शरीर सुंदर, सुडौल और मजबूत बनता है। खेलकूद के कारण रोग हमसे कोसों दूर रहते हैं। प्रत्येक खेल के अपने कुछ नियम होते हैं । इन नियमों का पालन करने से बालकों में अनुशासन की भावना आती है। उनमें साहस, धीरज, सहयोग आदि गुणों का विकास होता है। 


कुछ घरेलू खेलों से बुद्धि और चतुराई भी बढ़ती है । शतरंज जैसे खेल हमें हमेशा सावधान रहने की शिक्षा देते हैं। खेल मनोरंजन के भी अच्छे साधन हैं। खेलने से आलस्य, उदासी और निराशा दूर हो जाती है। मन में प्रसन्नता, उत्साह तथा उमंग का संचार होता है। 


खेल मन को ताजगी से भर देते हैं। खेलों से शरीर फुर्तीला बनता है। खेलों से समय का सदुपयोग होता है। आजकल हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस जैसे खेल आमदनी के अच्छे साधन बन गए हैं। 


आंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तेजस्वी खिलाड़ी देखते-ही-देखते लखपति बन जाते हैं। अच्छे खिलाड़ियों को विज्ञापन कंपनियाँ भी अच्छी रकम देती हैं। खेलों से हम जीत की खुशी और हार का दुख सहना सीखते हैं । 


यह जीवन भी तो खेल का एक मैदान ही है। अच्छे खिलाड़ी जीवन के मैदान में भी जीतने का आनंद लेते हैं।दोस्तों ये निबंध आपको कैसा लगा ये कमेंट करके जरूर बताइए ।