मेरा प्रिय खेल पर निबंध | Mera Priya Khel Eassy In Hindi

 

मेरा प्रिय खेल पर निबंध | Mera Priya Khel Eassy In Hindi

नमस्कार  दोस्तों आज हम  मेरा प्रिय खेल इस विषय पर निबंध जानेंगे। हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्त्व है। खेलों व्यायाम के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है। आज दुनिया में क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी और टेनिस का बोलबाला है। यों तो मुझे सभी खेल अच्छे लगते हैं, किंतु टेनिस मेरा सबसे प्रिय खेल है।


दो वर्ष पहले हमारे मकान में एक परिवार रहने आया था। इस परिवार में दो लड़के टेनिस खेलने के बड़े शौकीन थे। मेरी उनसे मित्रता हो गई। उनके साथ रहने से मैं भी टेनिस खेलने लगा। वे दोनों भाई शहर के टेनिस क्लब के सदस्य बने तो मैंने भी क्लब की सदस्यता प्राप्त कर ली। 


आज तो टेनिस का रैकेट मेरा सबसे प्यारा दोस्त बन गया है। मुहल्ले के कुछ और लड़के भी इस खेल के दीवाने हो गए हैं। मैं अपने मित्रों के साथ प्रतिदिन शाम को टेनिस खेलता हूँ। टेनिस कोर्ट हमारे घर से अधिक दूर नहीं है। 


हर महीने के आखिरी रविवार को हमारे यहाँ टेनिस की स्पर्धाएँ होती हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को १०१ रुपए का पुरस्कार दिया जाता है। मैंने कई बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है।


पश्चिमी देशों में आज टेनिस के खेल का बोलबाला है। पुरुष खिलाड़ियों में पीट सेम्प्रास, आंद्रे अगासी, पेट्रिक राफ्टर, माइकल चांग आदि मशहूर हैं। महिला टेनिस खिलाड़ियों में मोनिका सेलेस, स्टेफी ग्राफ, मार्टिना हिंजिस, याना नोवोत्ना, व्हीनस विल्यम्स आदि बहुत प्रसिद्ध हैं। 


टेनिस के खेल में पैसा भी बहुत मिलता है। सभी मशहूर टेनिस खिलाड़ी करोड़पति बन गए हैं। इस प्रकार टेनिस का खेल आज पैसा कमाने का साधन बन गया है। भारत के लिएन्डर पेस और महेश भूपति ने भी टेनिस में अच्छा नाम कमाया है।


मैं बड़ा होकर टेनिस का प्रसिद्ध खिलाड़ी बनना चाहता हूँ। दोस्तों ये निबंध आपको कैसा लगा ये कमेंट करके जरूर बताइए ।