नीलकंठ पक्षी हिंदी निबंध | Neelkanth Bird Essay In Hindi

 

नीलकंठ पक्षी हिंदी निबंध | Neelkanth Bird Essay In Hindi 

नमस्कार  दोस्तों आज हम  नीलकंठ पक्षी इस विषय पर हिंदी निबंध जानेंगे। हमारे देश में तरह-तरह के पक्षी हैं। इनमें नीलकंठ का अपना विशेष स्थान है। इसका दर्शन बहुत शुभ माना जाता है। हमारे गाँवों-देहातों का यह प्रिय पक्षी है।


नीलकंठ मध्यम कद का खूबसूरत पक्षी है। इसके सिर का रंग नीला-हरा होता है। इसके पंख भी नीले-हरे होते हैं। इसकी चोंच मोटी, मजबूत और काली होती है। इस तरह की रंगछटा के कारण यह सहज ही सबको आकर्षित कर लेता है।


नीलकंठ मांसाहारी पक्षी है। यह झींगुर, टिड्डे, मकड़े तथा दूसरे कीड़े-मकोड़े खाता है। कुछ न मिलने पर यह चूहे, मेढक, छिपकली भी खा लेता है।


नीलकंठ किसानों के लिए उपयोगी पक्षी है । यह फसलों को हानि पहुँचानेवाले कीटकों को खा जाता है। इस प्रकार यह किसानों की बहुत मदद करता है। ऐसा करके यह पक्षी प्रकृति के संतुलन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके कारण हानिकारक कीटकों का संख्या अधिक नहीं बढ़ने पाती। 


इस दृष्टि से नीलकंठ बहुत ही उपयोगी पक्षी है। नालकंठ के पंख बहत संदर होते हैं। इन्हें पाने के लिए इस पक्षी का शिकार किया जाता है। नीलकंठ जितना संदर होता है, उतना ही झगड़ालू भी होता है। नीलकंठ पक्षी आपस लड़ते-रहते हैं। लड़ते समय ये एक-दूसरे पर चोंच से वार करते हैं। 


मादा नीलकंठ को सान के लिए नर नीलकंठ तरह-तरह के करिश्मे दिखाता है । नीलकंठ खेतों, जंगलों और राक छेदों में रहता है। नीलकंठ भगवान शिव का भी एक नाम है। इसलिए नीलकंठ को पवित्र पक्षी माना जाता है।सचमुच, नीलकंठ एक अनोखा पक्षी है। दोस्तों ये निबंध आपको कैसा लगा ये कमेंट करके जरूर बताइए ।